फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर का पानी बंद किए जाने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। टूटे माइनर पुल के पुनर्निर्माण के लिए पानी रोके जाने पर गांव भारसी के किसानों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि हरियाणा से भारी वाहनों का कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर लगातार आवागमन बढ़ता जा रहा है। ओवरलोड वाहनों से कांधला बुढ़ाना मार्ग रेलवे मंडी पुल क्षतिग्रस्त हो गया। आधे पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती है। घंटों जाम के हालात बने होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो दिन पूर्व पुल निर्माण के कारण माइनर का पानी बंद किए जाने से गांव भभीसा और भारसी के किसानों को परेशानी उठानी पड़ रहा है। किसान पप्पू, अरविंद , दिनेश, रमेश आदि का कहना है कि पानी बंद होने के कारण फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। किसानों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य में काफी समय लग सकता है, इसका कोई दूसरा रास्ता निकालते हुए किसानों की जरूरत का पानी दिया जाए, ताकि किसान के खेतों को नुकसान न पहुंचे। इस दौरान वहां पर किसान सतवीर सिंह, राहुल, ओमवीर, बीरसैन, अरविंद, नीरज पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें