फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए कश्यप समाज करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के लिए कश्यप समाज करेगा आंदोलन
विज्ञापन

शामली। कश्यप- निषाद की 17 उपजातियों को एससी/एसटी में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग सात जून को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे। शामली में थानाभवन मार्ग पर उस्मानपुर हाल्ट के पास महापंचायत के बाद ट्रेन रोक कर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली में हनुमान धाम के पास एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा कमजोर वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। मछुआरों की 17 उपजातियों (कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोडिया, मांझी और मछुआ आदि) को अनुसूचित जाति के रूप में परिभाषित करने और आरक्षण का लाभ दिलाने के संबंध में 2016 में शासनादेश भी हुआ था। बाद में इस पर हाईकोर्ट ने स्टे ऑर्डर दिया था। हालांकि बाद में स्टे समाप्त हो गया था, लेकिन कश्यप निषादों को उनका हक नहीं मिल सका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसी उपेक्षा की वजह से कश्यप समाज अब आंदोलन करने को मजबूर हुआ है और सात जून को मछुआ समाज ने प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इसी के चलते सात जून को शामली में उस्मानपुर में कश्यप आरक्षण महापंचायत होगी, जिसके बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के लिए उस्मानपुर हाल्ट पर ट्रेन भी रोकी जाएगी। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर कश्यप ने कहा कि मछुआ समाज के उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वोट हैं। सभी राजनीतिक दलों ने इस समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उनके अधिकार नहीं दिलाए। इसी कारण आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं। इस दौरान अनुज कश्यप, प्रदीप कश्यप, नरेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप, पहल सिंह कश्यप, जितेंद्र कश्यप और सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें