बच्चों ने चित्रकला में दिखाई रुचि
शामली। हाईस्कूल में इस बार छात्राओं ने चित्रकला विषय में अच्छे अंक प्राप्त कर छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, छात्रों ने चित्रकला में छात्राओं से काफी कम अंक प्राप्त कर पिछड़ गए हैं।
हाईस्कूल में छात्राओं ने चित्रकला में अच्छे अंक लाकर छात्रों को अंक प्रतिशत में पीछे छोड़ दिया है। सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की टॉपर्स छात्रा गरिमा गोयल ने चित्रकला में 95 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर रही निहारिका ने भी चित्रकला में 92 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, चौथे नंबर पर रही कन्नु कौशिक ने भी 94 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के प्रथम तीन टॉपर्स में विपुल कुमार ने चित्रकला में 71 अंक, मुकुल कुमार ने 73 अंक और अनंत गर्ग ने भी 71 अंक ही प्राप्त किए है। जिस कारण छात्रों के चित्रकला मेें अच्छें अंक न आने से करीब चार प्रतिशत अंकों से पीछे छोड़ दिया है।