कांधला।
एसपी ने एसओजी टीम के साथ कांधला में चिकित्सक के घर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने आश्वासन दिया कि अहम सुराग मिले हैं, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। कस्बा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन अग्रवाल के मकान से कई दिन पूर्व ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, शुक्रवार एसपी देवरंजन वर्मा ने एसओजी टीम के साथ चिकित्सक के घर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम चोरी का खुलासा करने में लगी हुई। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।