फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीआईजी को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव अंबेहटा रिदान निवासी सलीम ने डीआईजी शरद सचान को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि उसके भाई मोबीन की 19 दिसंबर 2017 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के ताऊ के लड़के इनाम ने झिंझाना थाने में आरोपी साबिर सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में साबिर को जेल भेज दिया था। इसके अलावा पुलिस जांच में कई और नाम सामने आए थे। इस मामले की जांच शामली कोतवाली पुलिस को रेफर कर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है तथा पर्याप्त सुबूत ना होने का राग अलाप रही है। मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस के पास सुबूत है और जान बूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जिस कारण आरोपियों से उनके परिजनों को खतरा बना हुआ है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें