फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस मत का खोल दे ताला रे- बाबा हनुमान टीले वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार रात मंदिर हनुमान धाम के श्रीराम लीला मैदान में विशाल जागरण महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर बजरंग बली का भव्य दरबार सजाया गया। बाबा को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। देर रात तक श्रद्धालु जागरण में भजनों से सराबोर रहे।
विज्ञापन

मुख्य यजमान के रुप में शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व मीनू संगल को पंडित प्रभु शंकर शास्त्री व पंडित धीरज मोहन शास्त्री ने विशेष पूजा अर्चना कराई। बाबा बजरंग बली की ज्योति प्रज्वलित की। जागरण का शुभारंभ शामली के भजन गायक ब्रिजेश वशिष्ठ ने श्री गणेश वंदना से किया। जयपुर से आए भजन गायक उमा लहरी ने ‘किस्मत का खोल दे ताला रे, बाबा हनुमान टीले वाला रे, लड्डू रामनाम का खा ले तेरा हो जाएगा कल्याण, मंगल भवन अंमगल हारी व मेला बाबा का लगता है हर साल, राम सियाराम सियाराम जय जय राम का भजन प्रस्तुत किया। सोनीपत से आए भगवान दीक्षित ने ‘प्यारा सजा है बजरंगी तेरा दरबार सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर दिया। रेशमा शर्मा पटना ने दुनिया में देव हजारों है, पर बजरंग बली का क्या कहना लाल लंगोटा, हाथ में सोटा चले पवन की चाल मेरा बजरंग बली। पटना से आई रेशमा शर्मा ने दे -दे थोड़ा प्यार बाबा तेरा क्या घट जाएगा। चलो महेंदीपुर चलिए जहां बाबा का दरबार है, भजन प्रस्तुत किया।
प्रियंका वशिष्ठ ने अपने भजन में काली कमले वाला मेरा याद है भजन पर श्रद्धालु भजन पर बारिश के दौरान जमे रहे। महा आरती जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान विक्रांत गर्ग द्वारा की गई। मौके पर भाजपा नेता मृृगांका सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी बतौर अतिथि के रुप में मौजूद रहे। योगेश चोटा द्वारा बजरंग बली की झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों से सराबोर रहे। कलाकारों द्वारा बाबा बजरंग बली के विभिन्न स्वरूपों की झांकी भी प्रस्तुत की गई। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी मां सरस्वती की सुंदर वंदना प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। जागरण महोत्सव के चलते पूरे मंदिर को रंग बिरंगी सुंदर लाइटों से सजाया गया था। जन्मोत्सव में मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, मुकेश मैनेजर, पुनीत द्विवेदी, रमेश धीमान, रामपाल, प्रदीप सैनी, विजय कौशिक आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें