शामली। थानाभवन क्षेत्र के चंदेनामाल गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में ठेकेदारों पर मानक के अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की हैं। मंगलवार को थानाभवन क्षेत्र के चंदेनामाल गांव के पिटूं कुमार, अतर सिंह, शकुंतला, विपिन, रामदास व सूरज आदि ग्रामीणों ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मिले। डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि गांव में डॉ. भीम राव सामुदायिक केंद्र व इंटर लोकिंग का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा हैं। मिट्टी के नीचे कच्ची ईंटों को रोड़ा नाममात्र का ही डाला जा रहा है। इंटर लॉकिंग कार्य रेतीली मिट्टी में किया जा रहा है। नमी होने के कारण ईट नीचे चली गई है।पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई है। ग्राम प्रधान को इस मामले की शिकायत की गई है। गांव के भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के इंटरलॉकिंग कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।