शामली।
सीबीएसई इंटर में जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर सचल दल ने चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा होगी। मंगलवार को सीबीएसई की परीक्षा में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर 376 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। सभी केंद्रों पर 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा जिला समन्वयक एके गोयल ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए बनाएं गए सचल दल ने सभी सात केंद्रों पर चेकिंग की। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। बुधवार को हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा होगी।