फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पहले दिन मां दुर्गा की महाआरती में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मां दुर्गा की महाआरती में उमड़ा सैलाब
विज्ञापन

शामली। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में धार्मिक- सामाजिक संगठनों ने मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रविवार शाम छह बजे शिवचौक पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में धार्मिक संगठन संस्कृति जागरण मंच की ओर से मां दुर्गा महाआरती का आयोजन किया गया। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल को पंडित द्वारा मां दुर्गा का पूजन कराकर महाआरती विधि विधान से संपन्न कराई। महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ पडी। इस मौके पर संस्कृति जागरण मंच के जिला संयोजक विनय जैन,अध्यक्ष नवीन नामदेव, महामंत्री प्रमोद सिंहवाल, कोषाध्यक्ष सचिन गर्ग, विकास जैन, प्रदीप शर्मा, अनुज गुप्ता, मनोज कुमार, विनोद वर्मा, विनोद मित्तल, मुुकेश गर्ग, रूपेश नामदेव, ललित शर्मा का सहयोग रहा। उधर, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से महाराजा अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इसमौके पर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, अमित मित्तल, अमित गर्ग, प्रदुमनगर्ग, राधेश्याम एडवोकेट, प्रणव गुप्ता, शिवांक गर्ग, बिजेंद्र गर्ग, अनमोल, पंकज ऐरन, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, मुकेश गर्ग, संजय अग्रवाल, अंकित, विनोदकुमार, वैभव गोयल, गौरव, हिमांशु, शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य राजीव कुमार, निकुंज मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें