फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की रिकवरी टीम पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की रिकवरी टीम पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

शामली। जलालाबाद के सपा नगर अध्यक्ष और अन्य लोगों ने अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र भेजकर रिकवरी टीम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि जलालाबाद में विद्युत विभाग की रिकवरी टीम चेकिंग के नाम पर बकायेदारों से अवैध वसूली कर रही है, जिन बकायादारों पर 50 हजार रुपये से अधिक बकाया है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि दस हजार रुपये से लेकर 30 हजार तक के बकायेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं। इस संबंध में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में जलालाबाद निवासी असलम मंसूरी, राशिद चौधरी, मुस्तकीम अहमद, नजीर अहमद, धर्मवीर सिंह सैनी, हाजी नियामतुल्ला, वाकत खान, सन्नवर अहमद और मकबूल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्रवाई न करने पर जताई नाराजगी
शामली। विद्युत पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष वाईके गोयल ने भारतीय रिजर्व बैंक देहरादून के बैकिंग लोकपाल अभिनव कुमार सिंह को शिकायती पत्र भेजकर पीएनबी की शामली शाखा में पेंशनर्स के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पूर्व में बैंक अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि विद्युत पेंशनर्स परिषद ने निर्णय लिया है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो खाते को बंद करा दिए जाएंगे तथा उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें