फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीन के रास्ते पर चले मुसलमान - मौलाना अकबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

अंजुमन फिदा ए रसूल के तत्वावधान में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। मौलाना ने शिरकत कर देश में अमन की दुआ कराई। सभी को दीनी रास्ते में अपना समय देने की अपील की।
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में मदरसा अंजुमन फिदा ए रसूल में आयोजित सालाना जलसे में कारी मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज मुसलमान दुनियादारी के चक्कर में पड़कर अपने रास्ते से भटक गया है। हर मुसलमान को दीनी रास्ते पर चलकर अपना समय देना चाहिए। मौलाना मोहम्मद मेहरदीन ने कहा कि मुसलमानों को अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम भी जरूर दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई के रास्ते पर चलने से ही तरक्की मिलेगी। मौलाना मोहम्मद राउफ साहब ने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना इंसान जानवर के समान है। देवबंद से आए मौलाना मोहम्मद मुबालीर साहब ने आपसी भाईचारा बढ़ाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। जलसे में मोहम्मद सलमान अब्दुल्ला अमरोहा, मोहम्मद कारी आबिद गंगेरु, मौलाना राशिद साहब ने भी विचार रखे। इस दौरान अंजुमन फिदा रसूल कमेटी के लोगों ने आगंतुकों का शुक्रिया किया। राशिद जंग ,गुड्डू सिद्दीकी ,नवाब अंसारी ,सलीम अंसारी ,फैजान अंसारी ,उस्मान, आरिफ अली ,इंतजार ठेकेदार, इस्तखार, इंजमाम-उल-हक ,अकरम अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें