पत्रकार को मातृ शोक
कैराना। मोहल्ला गुंबद निवासी पत्रकार प्रदीप वर्मा की माता सत्यवती देवी का बुधवार दोपहर को मेरठ के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे करीब 87 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। कस्बे के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। की। पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदीप वर्मा की माता के निधन पर शामली, कांधला, झिंझाना, ऊन, चौसाना, बाबरी, थानाभवन, जलालाबाद, गढ़ीपुख्ता के पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे होगा।