बड़ौत (बागपत)। वीर स्मारक इंटर कॉलेज मेें हुई शिक्षकों की बैठक में समस्याओं पर मंथन किया। इसमें स्वराज पाल दूहूण, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सुरेंद्र, ऋषिपाल, वेदपाल, ओंकार दत्त शर्मा, अजय राज शर्मा आदि रहे।
दूसरी तरफ शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह व प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने के कारण माध्यमिक शिक्षक संघ 30 जनवरी को समीक्षा करेगा। कहा कि अब जनपद के शिक्षक मूक दर्शक न होकर अफसरों की लापरवाही का करारा जवाब देंगे।