शामली। गढ़ीपुख्ता में डाक्टर अब्दुल कलाम आजाद मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में 12 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। इसमें सागर तोमर और गजेंद्र सिंह विजेता बने। जूनियर वर्ग में 10 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें द हिंद गुरु कॉलेज के छात्र प्रतीक तोमर और लक्ष्य तोमर का दबदबा रहा। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आफताब जाफर, रण कुमार, शकील अहमद, जावेद, रिजवान, अकील, रविंद्र पंवार, मुकेश कुमार, संदीप, सचिन, हरबीर कश्यप, सचिन, अनिल आदि मौजूद रहे।