फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने निबंध के माध्यम से समझाया लोकतंत्र का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोकतंत्र का महत्व समझाया। मंगलवार को शहर के कैराना रोड स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में चल रहे एनएसएस शिविर का दूसरा दिन रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ। शिविर के प्रथम सत्र में लोकतंत्र के महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। शिविर में स्वयंसेवकों ने लोकतंत्र का अर्थ जनता के द्वारा जनता का शासन बताया। साथ ही यह भी बताया कि भारतवर्ष दुनिया का बहुत बड़ा लोकतांत्रिक देश है। शिविर के द्वितीय सत्र में लोकतंत्र विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें कृष्णा ग्रुप, आजाद ग्रुप, अर्जुन ग्रुप व भगत सिंह ग्रुप और इंडियन ग्रुप ने भाग लिया। इसके बाद डॉ. एमसी जैन और आरपी सिंह ने सभी को अनुशासन व स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें