शामली। सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आदर्श ग्राम गोसगढ़ में सात दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान ऋषिपाल, बीडीसी सदस्य कंवरपाल एवं पश्चिम प्रांत मेरठ क्षेत्र प्रमुख कवल कुमार रहे। प्रतियोगिता में सूर्य नमस्कार में प्रथम रामबीर, द्वितीय मोहित कुमार और तृतीय आकाश कुमार रहा। 1000 मीटर दौड़ में प्रथम रुपेश, द्वितीय नीरज, तृतीय हरीश रहा। क्रिकेट में शिवकेश की टीम ने बाजी मारी। कबड्ड़ी में रोहन की टीम और वॉलीबाल में सचिन की टीम विजेता बनी। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान शिक्षक अंकुर, सचिन, मोहित, दीपक, अमित आदि मौजूद रहे।