ऊन । ऊन तहसील के गांव लव्वादाऊदपुर में राजपूत उत्थान सभा ने शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें पुलवाला में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। वहीं राजपूत उत्थान सभा के महासचिव मनीष चौहान ने भाजपा सांसद नेपाल सिंह के बयान की कड़ी निंदा की। वहीं सरकार को आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनिवेश, शुभम, गौरव, देवीलाल, प्रदीप कुमार, नीरज, सुमित, रज्जू राणा आदि मौजूद रहे।