फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने की यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ कराने के लिए सपाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण शहर का हाल बुरा है। इसमें सुधार कराया जाए।
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से कहा कि शामली में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बन गया है। शहर के अधिकांश मार्गों पर रोजाना जाम लगा रहता है, जिस कारण लोगों को परेशानी होती हैं। मेरठ करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका में स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं, क्योंकि आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। काबड़ौत कृष्णा नदी का पुल संकरा और क्षतिग्रस्त, जिस कारण कोई बड़ी घटना हो सकती है। पुल का चौड़ीकरण कराया जाए। शामली में हो रहे अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम को बढ़ावा मिलता है। वहीं, मेरठ रोड पर रेलवे फाटक के पास से मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ने वाली रजवाहे की पटरी को ठीक कराया जाए, क्योंकि यह वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

इस दौरान सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह, विजय कौशिक, संजय सिंह राणा, सचिन राणा, भूपेंद्र चौधरी, संजय उपाध्याय, उमेश प्रधान, सुधीर कुमार, सुभाष आर्य, सतबीर प्रजापति, रवि कुमार कौशिक, रविंद्र कुमार, शोएब, रणवीर सिंह और विशेष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भीम आर्मी ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
फोटो...
शामली।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की घटना को लेकर संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण और कमल सिंह वालिया सहारनपुर जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ रासुका जैसी कार्रवाई की जाती है, तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान प्रमोद, सुरेंद्र कुमार, धनंजय कुमार, नाथी गौतम, दीपक कुमार, विशाल रावण, अमित कुमार, मेमपाल गौतम, अक्षय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें