फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के शिविर में 392 लोगों ने कराया परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में रविवार को लायंस क्लब ने आंखों का जांच शिविर लगाया। जिसमें शहर और गांव से लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
लायंस अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल ने बताया कि यह शिविर सत्र का पांचवां शिविर है। जिसमें 392 लोगों की आंखों की जांच कराई गई। मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर 174 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। 51 मरीजों को आई हॉस्पिटल गाजियाबाद भेज दिया गया। बचे हुए मरीजों को भी 12 व 13 अक्तूबर को भेजने की व्यवस्था बनाई गई है। डॉ. सुशील संगल ने बीपी और डॉ. जगमोहन सिंघल व मुकुट मोहन और राजेंद्र मल्होत्रा ने शुगर की जांच की। अगला शिविर 25 अक्तूबर को लगाया जाएगा। वहीं, रिलीव द हंगर प्रोग्राम के अंतर्गत मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान नंद कुमार, अनिल कुच्छल, राकेश गर्ग, अशोक सिंघल, घनश्याम, नवीन अग्रवाल, मुकेश गर्ग, मनोज शर्मा, कमल जैन, खु्शीराम, रामफल, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें