फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेक्टर-ट्राली से भिड़ी कार, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दंपति सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के जिला करनाल के गांव नया गांव निवासी नरेश कुमार रविवार को किसी काम से नानू गांव अपनी पत्नी ओमवती के साथ गया हुआ था। बताया जाता है रविवार को वह अपनी कार से लौट रहा था। झाल गेट के सामने सड़क क्रास करते हुए ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली और कार असंतुलित होकर पलट गई। इसमें कार सवार नरेश कुमार व ओमवती तथा ट्रैक्टर चालक राजीव निवासी सिंभालका, राकेश, राजवीर, संजीव, ब्रह्मपाल आदि घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें