फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के अभाव में मुजफ्फरनगर में धूंल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन

शामली। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं मिलें और उनको प्राइवेट अस्पतालों का रुख न करना पड़े, इसके लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कम नहीं हो रही है। शामली अस्पताल के लिए आने वाली अल्ट्रासाउंड मशीन मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में धूल फांक रही है, लेकिन एडी के आदेश पर भी सीएमओ ऑफिस द्वारा इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है।
शामली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। जिस कारण यहां के लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रुख करना पड़ता है। अधिकारियों के प्रयास से मुजफ्फरनगर में रखी एक अल्ट्रासाउंड मशीन को शामली अस्पताल में भेजने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। चार माह पूर्व एडी ने यह आदेश ई-मेल के माध्यम से तत्कालीन सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री को भेजा गया था, लेकिन स्थानीय स्तर की लापरवाही के बाद भी जब मशीन नहीं आई। दो माह पूर्व शामली अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए आईं एडी हैल्थ मधु सक्सेना ने इस पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद एक माह पूर्व शामली सीएचसी प्रभारी डॉ. जगमोहन के आदेश पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर उसको रजिस्ट्रेशन के लिए सीएमओ ऑफिस को भेज दिया था। लेकिन सीएमओ ऑफिस में डॉक्टर सत्यप्रकाश का रजिस्ट्रेशन नहीं किया। इस वजह से अभी भी मशीन मुजफ्फरनगर में रखी हुई है। बृहस्पतिवार को यह मामला सीएमओ डॉ. राजकुमार के संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने जल्द प्रक्रिया पूरी कर मशीन को लाने के निर्देश दिए हैे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें