सुमित कृष्ण ठाकुर महाराज ने कहा कि परमात्मा को जानने से पहले अपने आप को जानना आवश्यक है। जब तक हमें अपनी पहचान नहीं होती, तब तक परमात्मा को जानना कठिन है।
मोहल्ला कम्भोयान स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के प्रथम दिन कथा व्यास सुमित कृष्ण ठाकुर महाराज ने कहा कि हम इस संसार में क्यों आए और कहां से आए और जब यह भौतिक शरीर नश्वर है और छूट जाएगा, तब आत्मा का ठिकाना कहां होगा। आत्मा इस संसार में माया का खेल देखने आई है। अगर माया के जाल से बचना है तो मनुष्य को सतगुरु का सत्संग रखना चाहिए। जीवन को सार्थक बनाने के लिए सतगुरु को धारण करना परम आवश्यक है। सत्संग श्रवण, आचरण ही इसका सरल साधन हैं। मौके पर कमल सैनी, नरेंद्र सैनी, रणवीर सिंह, विकास, मनोज, राजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।