फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला क्षेत्र में अभी भी धड़ल्लें से चल रहे है 14 अवैध पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला क्षेत्र में बगैर मान्यता प्राप्त और मान्यता से अधिक कक्षा चलाने वाले पब्लिक स्कूलों की लाइन लगी है। खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से बीएसए कार्यालय भेजी गई सूची में कांधला क्षेत्र में 14 अवैध स्कूल मिले है। बीएसए ने इन स्कूलों के संचालकों को नोटिस भेजे है।
विज्ञापन

बीएसए चंद्रशेखर ने सरकारी स्कूलों में पंजीकरण में बढ़ोतरी करने के लिए सभी एबीएसए को अवैध स्कूलों को बंद कराने और उनकी सूची जल्द से जल्द कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए थे। इस पर कांधला एबीएसए योगेश गुप्ता ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कांधला क्षेत्र में कुल 21 पब्लिक स्कूल अवैध चलते मिले। जिनमें से सात स्कूल तो नोटिस देने के बाद संचालन बंद हो गया, लेकिन नोटिस के बाद भी 14 स्कूल अब भी संचालित है। उन्होंने सभी ऐसे स्कूलों की सूची बीएसए कार्यालय में भेज दी। बीएसए चंद्रशेखर ने सभी 14 स्कूल संचालकों को नोटिस भेजते हुए तत्काल स्कूल बंद कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी को 29 अगस्त तक कार्यालय में मान्यता से संबधित अभिलेख जमा कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने संचालकों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के निहित प्रावधानों के अंतर्गत निर्धारित शुल्क दंड के रुप में वसूल करने के निर्देश दिए है। पूरे जनपद में लगभग 100 से भी अधिक अवैध स्कूल चल रहे है।

इन स्कूलों को भेजे गए नोटिस
सरस्वती शिशु निकेतन खंद्रावली, एसडी पब्लिक स्कूल खंद्रावली, आरके पब्लिक स्कूल आल्दी, सरदार पटेल स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल गुर्जरपुर, स्टार पब्लिक स्कूल मुस्तफाबाद, मास्टर अतर सिंह के घेर में मखमूलपुर, मास्टर रणधीर सिंह के घेर में मखमूलपुर, भगत सिंह पब्लिक स्कूल मतनावली, नेशनल पब्लिक स्कूल गंगेरु, शिव पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल इस्सोपुर टील, मामो देवी पब्लिक स्कूल डुढार, गोल्डन बूट पब्लिक स्कूल गंगेरु।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें