गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में बुधवार को नवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी ने किया। शोभायात्रा में डीजे, बैंडबाजे के साथ झाकियां शामिल रहीं।
राम दरबार, राधा कृष्ण, शेषनाग, भोला पार्वती, गणेश, भारत माता, बालाजी महाराज आदि झांकियां निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू होकर शोभायात्रा मैन बाजार से होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान कमल सैनी, शैंकी सैनी, आशीष, राहुल, दीपक, मोनू, संदीप आदि मौजूद रहे।
उधर, कस्बा गढ़ीपुख्ता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मोहल्ला जैनपुरी में जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान झांकियां भी निकाली गई। मुख्य रूप से कृष्ण -सुदामा, काली मां, राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकी के अलावा 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। कलाकारों ने सुंदर भजन सुनाए। इस दौरान नरेश सैनी, राजबीर सैनी, श्रीपाल जैन, अमित सैनी, मैनपाल सैनी, चरण सिंह सैनी, राहुल सैनी, पंकज, रवि, अश्वनी और प्रियांशु आदि का सहयोग रहा।