फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में डाल रखा कूडा, शिकायत के बाद भी निस्तारण नही

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव वेदखेड़ी निवासी अरुण कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने एसडीएम कैराना को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि उसके मकान के सामने कुछ लोगों ने गंदगी का ढेर लगा रखा है। जिससे मोहल्ले वासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में गत सात जून को भी शिकायत की गई थी, मगर आरोपी पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अरुण कुमार ने एसडीएम कैराना को भी मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने भी झिंझाना थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि ग्राम प्रधान भी गंदगी को हटाने में कोई सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें