होनहारों को किया सम्मानित
कैराना। कश्यप समाज की ओर से चतुर्थ प्रतिभा अलंकरण सम्मान में हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया। बच्चों को मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि रिटायर डीएसपी कर्ताराम कश्यप ने समाज के लोगों को शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे पास उच्चस्तरीय शिक्षा नहीं होगी, तब तक हम आगे नहीं बढ़ सकते। भारतीय युवा कश्यप समाज समिति ने हर साल इस तरह के कार्यक्रम करने का फैसला लिया है। इस दौरान गुरुचरण कश्यप, दीपक, राहूल, रमेश, अशोक, सुजय, अजय, रोहताश आदि मौजूद रहे।