फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान धाम पर लगा चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान धाम पर लगा चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

शामली। श्री मंदिर हनुमान धाम शामली के प्रांगण में पतंजलि योगपीठ के द्वारा संचालित योग शिविर में हनुमान धाम समिति व सरिता डायग्नोस्टिक लैब के द्वारा संयुक्त रूप से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें योग साधकों व अन्य लोगों ने भी शरीर की जांच कर बीमारियों के बारे में जाना।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन हनुमान धाम समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, ,डॉ उनेंद्र शर्मा ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने आयोजकों व चिकित्सकों को शिविर में सहयोग करने के लिए बधाई दी। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर अनुराग शर्मा, डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने जांच कराने आए सभी योग साधकों व अन्य लोगों को शिविर में होने वाली जांचों की संपूर्ण जानकारी दी। शिविर में होने वाली जांच कलेस्ट्रॉल, शुगर, के विषय में बताया। संचालन डॉक्टर अनुराग शर्मा व शिवानी संगल ने किया। इस अवसर पर वीणा अग्रवाल , अनीता बंसल, करुण द्विवेदी, सत्यांश पंडित, परी, चेतन्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें