फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ढाई करोड़ के 172 प्रस्ताव पास

Sat, 02 Mar 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ब्लॉक कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढाई करोड़ रुपये से अधिक के 172 प्रस्ताव पास हुए। ब्लॉक प्रमुख, सभी प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए। बैठक में ढाई करोड़ से अधिक के 172 प्रस्ताव आए, जिनमें खड़ंजा, नाली, इंटरलॉकिंग, सीसी सड़क, श्मशान घाट आदि कार्य शामिल है। ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने सरकार द्वारा गांव में पेयजल हेतु बनाए जा रहे टंकी, पेंशन, मनरेगा व अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही है । उन्होंने सभी ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सहकारिता, बाल विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, कृषि, राजस्व, पशुपालन विभाग का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें