फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में 500 रुपये प्रति हजार पथाई रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। पथाई रेट को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया है। जिले के ईट भट्ठा मालिकों, मजदूरों और जिला प्रशासन की त्रिपक्षीय संयुक्त बैठक में सर्व सम्मति से 500 रुपये प्रति हजार पथाई रेट दिए जाने पर सहमति हो गई है।
जिले के ईट भट्ठा मजदूरों की ओर से वर्ष 2019-20 में हरियाणा, पंजाब की तर्ज पर पथाई रेट दिए जाने की मांग कर रहे थे। करीब तीन माह से जिला स्तरीय अधिकारियों और जिले ईट भट्ठा मालिकों के बाहर होने के कारण बैठक नहीं हो पा रही थी। मंगलवार को बनत स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में श्रम विभाग के कार्यालय में जिले के ईट भट्टा मजदूूरों, मालिकों और जिला प्रशासन की त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। इसमें वर्तमान सीजन वर्ष 2019-20 में जनपद शामली में भट्ठा स्वामियों ने पथाई रेट की दर 500 रुपये प्रति हजार रुपये दिए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर ईट भट्ठा मजदूरों ने सहमति दे दी। साथ ही भट्ठा मालिकों ने श्रमिकों को पीने के पानी की व्यवस्था करने के लिए आश्वासन भी दिया। दोनो पक्षों में यह भी सहमति बनी कि सीजन समाप्त होने पर श्रमिकों का हिसाब चूकता किया जाएगा। जमादारों का कमीशन ईंट भट्ठा मालिकान अलग से देंगे। यदि श्रमिकों को पूर्व में भट्ठो पर कोई सुविधा प्रदान की जा रही हैं, तो उसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी। लकड़ी के संबंध व्यवस्था पूर्व की भांति रहेगी। भट्ठों पर फर्स्ट एड बाक्स रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला ईट भट्ठा निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, महामंत्री सुनील गोयल, कृष्णकुमार शर्मा, श्रमिक पक्ष की ओर से भारतीय जनता मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के बाबूराम, अखिल भारतीय डाक्टर अंबेडकर भट्ठा मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदपाल सिंह, संतराम धीराण मौजूूद रहे। जिला ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने बताया कि शामली, सहारनपुुर, मुजफ्फरनगर, बागपत जिले में ईंट पथाई रेट 500 रुपये के अनुुसार दिया जाएगा। इस मौके पर मुजफ्फरनगर के सहायक श्रमायुक्त व शामली श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें