कैराना। एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि पोलिंग बूथों पर गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। रविवार को एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने क्षेत्र के ग्राम नंगलाराई, मोहम्मदपुर राई, मंडावर, अकबरपुर सुन्हेटी, दभेडीखुर्द, इस्सोपुर खुरगान आदि गांवों में स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग बूथों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय की व्यवस्थाओं के साथ ही भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। कहा कि बूथों पर किसी भी सूरत में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने उचित दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार रनबीर सिंह भी मौजूद रहे।