शामली। उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ की ओर से सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन में श्रमदान कर साफ-सफाई की। संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई की कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में झाडू़ लगाई। मौके पर जिला मंत्री कुसुम सोम, जिला कोषाध्यक्ष साजिद अली, जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला संगठन मंत्री राजीव कुमार, रजनीश कुमार, मनोज, जितेंद्र कुुमार, गीता देवी, विनोद कुमार, विनेश कुमार, माया देवी, प्रभा देवी, रेखा, सुशीला देवी, रजनी, रीता, ब्रिजेश देवी, विकास, प्रविंद्र, प्रमोद, राजकुमार और ओमवीर आदि ने श्रमदान किया।