शामली। मानव अधिकार संगठन ने स्वामी विवेकानंद जयंती और मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को गर्म वस्त्रों का वितरण किया।
शनिवार को बुढ़ाना रोड स्थित दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में मानव अधिकार संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद दृष्टा महाराज और संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में करीब 125 कंबल, 50 जुराब और 25 जर्सी वितरित की गई। अरविंद दृष्टा महाराज ने कहा कि समाज सेवा बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में अजय चौधरी, रवि संगल, राकेश गर्ग, विजय गर्ग, मनोज मित्तल, अनुज जैन, आशीष गर्ग, रामअवतार ऐरन, राजकुमार जैन, रामकुमार वर्मा, सुनील अरोरा, अनुज गौतम, अंजलि गर्ग, विनोद गोयल, पुरूषोत्तमदास गोयल, शशि गोयल, प्रमोद संगल, अनुज कर्णवाल, अनिल शर्मा, विकास आदि मौजूद रहे।