फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर मोनिका देवी को इलाचंद्र जोशी स्मृति सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर मोनिका देवी को इला चंद्र जोशी स्मृति सम्मान
विज्ञापन

थानाभवन। कादरगढ़ की डाक्टर मोनिका देवी शर्मा को बदायूं में अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मान समारोह में हिंदी भाषा के उन्नयन विकास समग्र लेखन, संपादन, साहित्यिक सेवाओं, सामाजिक शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इलाचंद्र जोशी स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

22 दिसंबर को बदायूं के सुदामा देवी इंटर कॉलेज कालपुर बिसोली में वर्ष 2018 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कादरगढ़ गांव निवासी विनोद कुमार शर्मा की बेटी डाक्टर मोनिका देवी शर्मा को उल्लेखनीय योगदान एवं अंतिम दशक की कहानियों में वैचारिक संघर्ष पुस्तक के लेखन के लिए हिंदी उपन्यास कार इलाचंद्र जोशी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वरिष्ठ साहित्यकार सतीश चंद्र मिश्रा द्वारा दिया गया। इससे पहले भी हिंदी साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सभागार में सर्व भाषा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लव की ओर से डाक्टर मोनिका देवी को भगवती शरण मिश्र के उपन्यास लक्ष्मण रेखा में समकालीनता बोध पुस्तक के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी निराला साहित्य सम्मान दिया गया। इसके अलावा अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर करनाल में प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति की ओर से मोनिका देवी को बेटी राष्ट्र रतन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, मोनिका देवी को मधुकर सारस्वत सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें