फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को कैरियर बनाने के गुर समझाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेपल्स एकेडमी में आयोजित हुई भौतिक विज्ञान कार्यशाला में बच्चों को भविष्य संवारने के लिए गुुर समझाए। सोमवार को सहारनपुर रोड मेपल्स एकेडमी में भौतिक विज्ञान कार्यशाला आयोजित की गई। गीता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से डॉक्टर सतीश सैनी, ज्ञानेंद्र गुप्ता और ज्योति चुंग द्वारा बच्चों को आने वाले भविष्य के बारे में किस- किस क्षेत्र में कैरियर बना सकते हैं, इसकी बच्चों को जानकारी दी। दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले कई उपकरणों को विज्ञान का प्रयोग करके अपना भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर बच्चों से दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाला मोबाइल चार्जर प्रोजेक्ट भी बनवाए। डॉक्टर सतीश सैनी ने बच्चों को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने के बाद किए जाने वाले प्रोफेशनल कोर्सेज के बारे में विस्तारपूर्वक महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय में सेमी कंडक्टर (अर्ध चालक) कैसे काम करते हैं, विद्यार्थियों द्वारा हाथ से प्रोजेक्ट तैयार कराया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने डॉक्टर सतीश सैनी, ज्ञानेंद्र गुप्ता और सुश्री ज्योति चुंग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें