मारपीट का आरोप
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला सफीपुर निवासी मुरसलीम ने अपने ही मोहल्ले के एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। मुरसलीम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को शाम के समय व अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान अहसान व उसका साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी दें गए। मुरसलीम ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।