फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश दास वरनी का समाधि दिवस,

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से जैन संत विज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में गणेशदास वरनी का समाधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाराज श्री को श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि दी गई। जैन संत विज्ञान सागर महाराज ने गणेशदास वरनी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महावीर मार्ग स्थित जैन धर्मशाला में श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से जैन संत विज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में गणेशदास वरनी का समाधि दिवस आयोजित करके महाराज श्री को आयोजन समिति के अध्यक्ष जेके जैन, अंकित जैन, अरविंद, वीरेश जैन, सुदेश आदि जैन समाज के श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। जैन संत विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि क्षुल्लक दीक्षा ग्रहण करके शास्त्रों के ज्ञान अर्जित करके जैन धर्म का प्रचार किया। विद्यालयों का निर्माण कराकर देशभर में शिक्षा की ज्योति का प्रकाश फैलाया। उन्होंने धर्म की ध्वजा फहराने वाले दिव्य पुरुष के त्याग की प्रशंसा की। महाराज श्री ने जैन समाज को रात के भोजन का त्याग करने, जीवन में आलसी न बने। जीव को अपने कर्म करने के लिए अग्रसर रहे। मौके पर समिति के महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, सुरभि जैन, अंकित जैन, अनुज जैन, विकास, राकेश कुमार, मीनू जैन, कनिष्ट जैन, पंकज जैन, सलेक चंद जैन, प्रोफेसर एमसी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें