शामली। उत्तर प्रदेेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कांधला एवं ऊन ब्लाक में गठित 41 समूह सखी का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शुभारंभ मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास ने फीता काटकर किया गया। उन्होंने बताया कि समूह सखी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आजीविका की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो ग्राम संगठन के अंतर्गत गठित समूहों के क्षमतावर्धन, सुगम संचालन एवं नये समूूह गठन तथा सदस्यों के लिए आजीविका केे नए अवसर की तलाश करेगी। साथ ही ग्राम संगठन को स्थायित्व प्रदान करेगी। जिला मिशन प्रबंधक दलगंजन सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का प्रथम मॉड्यूल समूह की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें गरीबी के कारणों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा। कहानी, उदाहरण एवं केस स्टडी के माध्यम से समूह के सदस्यों को गरीबी आयामों एवं कारणों को समझाने का प्रयास किया जाएगा इस मॉड्यूल प्रथम में समूह की परिभाषा, विशेषताएं एवं स्व शक्ति पर जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षक रेखारानी, सायना मिर्जा डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन, हरपाल सिंह एवं पंकज कुमार का सहयोग रहा।