भाकियू की कलक्ट्रेट में महापंचायत आज
शामली। नगरपालिका परिषद के हाल में भाकियू की ओर से आयोजित बैठक में बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाने, बढ़ी हुई बिजली दरों को कम करने, कमालपुर कांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट में महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अशोक फोगाट, ओमवीर, अक्षय, रामकुमार तोमर को जिला उपाध्यक्ष, हरविंद्र, शहजाद, प्रदीप त्यागी, पुष्पेंद्र डायरेक्टर जिला महासचिव, शांता कुमार जिला सचिव, अनीस मंसूरी, मीडिया प्रभारी रवि मुबशिर, संगठन मंत्री गुड्डू नजाकत, अली जान, कोषाध्यक्ष देवराज पहलवान, जिला प्रवक्ता चौधरी नदीम अहमद शामली तहसील अध्यक्ष, विनोद तोमर शामली नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में देशपाल सिंह, कुलदीप पंवार, बिलाल, दीपक शर्मा, डाक्टर कयूम, राजीव फौजी मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबा सूरजमल ने की।
एक सितंबर को कार्यक्रम होगा
शामली। शहर के तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में भारतीय कश्यप जागृति संगठन की बैठक में भारतीय कश्यप जागृति संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह कश्यप ने बताया कि एक सितंबर को सुबह 11 बजे संगठन की 23वीं वर्षगांठ गुड़ मंडी शाहपुर में मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्षगांठ समारोह में कश्यप समाज के यूपी, हरियाणा के सभी सांसदों, विधायकों एमएलसी को अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा। इस मौके पर सोहनवीर कश्यप, ऋषिपाल सिंह विजेंद्र सिंह, जबर सिंह, आनंद गोपाल, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।