फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांवड़ सेवा शिविरों में की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों और कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया। कांवड़ सेवा शिविर संचालकों को हिदायत दी गई कि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग पर बंतीखेड़ा से चेकिंग अभियान शुरू कराया। वहां से बनत कस्बा, कलक्ट्रेट गेट, शामली से होते हुए कैराना रोड पर यमुना पुल तक जितने भी स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए थे, उन सभी में पहुंचकर खाद्य पदार्थों को चेक किया। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों पर भी चेकिंग की गई। शिविरों में कांवड़ियों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों को देखा गया। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स की जांच की गई, ताकि एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स न दी जाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों और दुकानदारों को निर्देश दिया कि निर्धारित रेट पर ही सामान दिया जाए। खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं होनी चाहिए। यदि मिलावट पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें