कांधला।
कस्बे के पूर्वी यमुना नहर पटरी के किनारे मनकामेश्वर दुर्गा माता मंदिर स्थित है। सावन माह के अंतर्गत इस मंदिर में कांवड़ियों का सैलाब रुकता है। मंदिर कमेटी से कोषाध्यक्ष विपिन कुच्छल का कहना है कि करीब हजारों की संख्या में कांवड़ियों मंदिर के सामने बनी नहर पटरी पर डेरा डालते है, लेकिन भारी बारिश के चलते नहर पटरी का कटान हो जाने के कारण वहां पर भोलों के रुकने की व्यवस्था खराब हो गई है। कई बार सिंचाई विभाग व पालिका प्रशासन को इस बारे में मौखिक व लिखित में सूचना देकर इस समस्या के समाधान की मांग की जा चुुकी है, लेकिन बार बार कहने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाने के कारण कस्बे के लोगों के साथ ही मंदिर कमेटी के लोगों में आक्रोश है। मंदिर कमेटी के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो जिला कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।