शामली। एसडीएम कैराना सुरजीत कुमार ने सीओ प्रकाश तिवारी के साथ रविवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कैराना कस्बे से लेकर हरियाणा सीमा तक कांवड़ मार्ग की जांच की। उन्होंने हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी के तट की भी जांच की। बरसात के कारण तेज बहाव आने से नदी के आसपास बेरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे, जो कांवड़ मार्ग पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इस दौरान नदी के आसपास गोताखोर भी तैनात रहेंगे, ताकि हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो सकें। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।