फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली और कैराना में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक, दो दंपतियों के बीच समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक नगर पालिका शामली और कैराना तहसील सभाकक्ष में आयोजित की गई। शामली में हुई बैठक में पति-पत्नी विवाद के 25 मामले आए। इस दौरान गुलशन और शहजाद के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों को साथ रहने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसआई नीमा गौतम, रीना गौतम, इशरत जहां, पूजा सिंघल, दीप शिखा चौधरी, वीना अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। उधर, कैराना में कोतवाली कैराना, झिंझाना और कांधला थानों से संबंधित आठ विवादों की सुनवाई की गई। इनमें काफी जद्दोजहद के बाद मात्र एक दंपति नगमा निवासी कांधला और उसके पति इंतजार निवासी कैराना के बीच समझौता करा दिया गया। इसके बाद टीम की मौजूदगी में ही दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई। एसआई अंजू सिंह, सोनू पंवार, काउंसलर भूषण जिंदल, राकेश गर्ग, जीवन ज्योति अरोड़ा, रेखा गोयल, पिंकी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें