कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी कदीर (21) शनिवार की शाम मोहल्ले में ही एक दुकान के बाहर लिंटर पर बैठा हुआ था। तभी वहां से गुजर रही तेजगति की अनियंत्रित डग्गामार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।