फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज के बाद टीबी अभियान की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान 11 जून से चलेगा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अकीदमंदों को भी इस कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला राजो वाला की शाही मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान शबी आजम, रामबीर सिंह और जावेद खान ने कहा कि 11 जून से आपके घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आएगी और कुछ लक्षण की जीानकारी लेगी। जैसे किसी घर के सदस्य को दो हफ्ते पुरानी खांसी तो नही है, बुखार कब से आ रहा है, वजन लगातार कम तो नहीं हो रहा, सीने में दर्द है या नहीं आदि। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई लक्षण हो तो टीम को जरूर जानकारी दे। हो सकता है वो लक्षण टीबी के हो। इसके बाद निशुल्क जांच कराई जाएगी और यदि टीबी पॉजिटिव है तो मुफ्त इलाज भी कराया जाएगा। शबी आजम ने बताया कि शामली शहर में 25 टीम बनाई गई है। एक टीम एक दिन में 50 घर कवर करेगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य रहेंगे। अलग-अलग टीम के सुपरवाइजर भी रहेंगे। ये अभियान 29 जून तक दस कार्य दिवस में ही चलेगा। इसीलिए हर मोहल्ले में इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरानरोहित कुमार और इरशाद इमाम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें