फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर्स सूची में लड़कों ने लड़कियों को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉपर्स सूची में लड़कों ने लड़कियों को छोड़ा पीछे
विज्ञापन

शामली। सीबीएसई हाईस्कूल में इस वर्ष टॉपर्स सूची में लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ दिया है। जनपद के सभी स्कूलों की टॉप टेन सूची में से पांच छात्रा और 10 छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

सोमवार को हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ। जनपद के सभी स्कूलों से आई टॉपर्स सूची से टॉप टेन छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की तो उसमें लड़कों ने लड़कियों को पीछे छोड़ दिया। सभी स्कूलों से आई सूची में से टॉप टेन में 15 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। केवल पांच छात्रा और दस छात्र मिलें। टॉपर्स सूची में सबसे ज्यादा 4 बच्चे शामली के स्कॉटिश स्कूल के रहे। दूसरे नंबर पर मदरलैंड शामली के तीन बच्चे शामिल हुए। इसके अलावा बीएसएम शामली से एक, सेंट आरसी कैराना से एक, सेंट आरसी शामली का एक, रॉयल शामली से एक, सिल्वर बेल्स से एक, लांसर्स शामली से एक, वनस्थली ऊन से एक और होली हेवन ऊन से एक बच्चा शामिल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें