शामली। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल शामली शनिवार सुबह तक किसानों का गन्ना पेराई करके बंद हो जाएगी। जिले की तीन चीनी मिलों में से दो मिल अपना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस साल जिले की शामली-ऊन, थानाभवन मिल ने 300 करोड़ रुपये का अधिक गन्ना खरीद कर किसानों की आय को बढ़ाया हैं।
जिले की राणा समूह की ऊन चीनी मिल पांच मई और बजाज समूह की थानाभवन मिल गत 14 मई को अपना गन्ना पेराई सत्र समाप्त कर चुकी है। शामली चीनी मिल ने अपना पेराई सत्र समाप्त करने के लिए जिले के गन्ना विभाग ने गत 22 मई को नोटिस दिया गया था। शुक्रवार तक सरशादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल 116 क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अतिरिक्त नरेश कुमार ने बताया कि चीनी मिल पिछले साल 102 करोड़ गन्ने की पेराई करके बंद हो गई थी। इस साल 25 मई तक 116 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शनिवार सुबह चीनी मिल गन्ना पेेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी। उधर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि पिछले एक माह में 180 करोड़ रुपये का किसानों के बकाया गन्ना भुगतान चीनी मिलों द्वारा किया गया। गत वर्ष जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलों ने 786 करोड़ रुपये का गन्ने खरीदा गया था। इस साल जिले की सभी चीनी मिलों ने 1086 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा है। पिछले साल की अपेक्षा में इस 300 करोड़ रुपये का गन्ना अधिक चीनी मिलों ने खरीद है।