न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
कैराना। संघर्ष समिति के आह्वान पर कैराना के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। पिछले काफी लंबे समय से अधिवक्ताओं की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग चली आ रही है। इसी के चलते बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता और महासचिव नसीम अहमद के संचालन में बार भवन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद न्यायालयों में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया गया।