ट्रैक्टर पलटने से दो घायल
थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव मसावी निवासी शाहिद बुधवार सुबह ट्रैक्टर लेकर मिल में गन्ने डालने के लिए जा रहा था। थानाभवन के पास तितारसी गांव निवासी राजपाल भी शुगर मिल तक जाने के लिए शाहिद के ट्रैक्टर पर बैठ गया। जब वह कस्बे में बीएसएनएल एक्सचेंज के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने उनके ट्रैक्टर में साइड मार दी। हादसे में शाहिद और राजपाल घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर शाहिद को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। राजपाल का अभी कस्बे में ही उपचार चल रहा है।