गेहूं कटाई व थ्रेसिंग का कार्य जोरों पर
शामली। जिले में गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग कार्य जोर- शोर से चल रहा है। कृषि विभाग के अनुसार अभी तक 40 प्रतिशत कटाई हो चुकी है, और 20 प्रतिशत थ्रेसिंग कार्य पूरा हो पाया है। जिले में 49 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बुआई की गई थी। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से गेहूं की कटाई शुरू हुई थी। इस माह के दूसरे सप्ताह में गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग के कार्य ने तेजी पकड़ ली हैं। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि अभी तक 40 प्रतिशत कटाई हो चुकी है, और 20 प्रतिशत थ्रेसिंग कार्य पूरा हो पाया है। 15 मई तक गेहूं कटाई व थ्रेसिंग का कार्य पूरा हो पाएगा।