फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शु्क्रवार को मौसम किसानों के लिए आफत बन कर आया है। एक ओर गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग कार्य जोरशोर से चल रहा है। पूरे दिन आकाश में बादल कभी धूप व हलकी बूंदाबांदी से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार दोपहर तक मौसम मिलाजुला रहेगा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग कार्य जोरशोर से चल रहा है। किसान गेहूं की कटाई व थ्रेंसिग मे मशगूल है। शुक्रवार को सुबह से आकाश में बादल और धूप निकली। दोपहर एक बजे के बाद आकाश में बादल छाए जाने से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर की हलकी बूंदाबांदी से करनाल रोड पर आरकेपीजी कालेज की कटी हुई फसल को पहुंचा है। हलकी बूंदाबांदी के बाद धूप निकली। थोड़ी देेर बाद मौसम में बादल छाए गए। 11 किमी प्रति घंटे की दर से हवाएं चलने से दिन का तापमान पूरे दिन बदलता रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियश व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही आकाश में बादल, बूंदाबांदी, आंधी तूफान के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को दोपहर तक रहने की संभावना है। खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। उपनिदेशक कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि हलकी बूूंदाबांदी से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें